म्योहर में आकार ले रहा छह लेन ओवरब्रिज, यातायात सुगमता और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के दूरदर्शी विजन और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तर प्रदेश में सड़क एवं पुल निर्माण की परियोजनाओं को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार का उद्देश्य विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना का सुदृढ़ होना आवश्यक है। बेहतर सड़कें और पुल न केवल यात्रा को आसान बनाते हैं, बल्कि व्यापार, निवेश, रोजगार तथा स्थानीय विकास के नए अवसर भी सृजित करते हैं। म्योहार का छह लेन पुल इसी विकास दृष्टि का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रयागराज धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और आर्थिक दृष्टि से देश में विशिष्ट स्थान रखता है। महाकुंभ जैसे विश्वस्तरीय आयोजनों के कारण इस शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क एवं आधुनिक परिवहन सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सड़क नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण, प्रमुख मार्गों पर यातायात क्षमता का विस्तार और पुलों एवं ओवरब्रिजों का निर्माण क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।