डबल इंजन सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए किए ऐतिहासिक कार्य: केशव मौर्य

डबल इंजन सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए किए ऐतिहासिक कार्य: केशव मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने अपने विचारों, वचनों और जीवन दर्शन के माध्यम से संपूर्ण मानवता को समानता, सामाजिक समरसता, बंधुत्व, प्रेम और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और संदेश आज भी समाज को भेदभाव, ऊंच-नीच तथा सामाजिक कुरीतियों से मुक्त होकर समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके विचार किसी एक वर्ग, जाति या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के कल्याण और मानवता की प्रतिष्ठा का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि संत रविदास जी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिले और कोई भी भूखा न रहे। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार इसी भावना के अनुरूप गरीबों, वंचितों, शोषितों और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के लगभग 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना संत रविदास जी के महान आदर्श ‘जहां मिले सबन को अन्न’ को धरातल पर साकार करने का प्रभावी माध्यम बनी है। सरकार का संकल्प है कि देश में कोई भी गरीब भूखा न सोए और प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की भाजपा सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से इन वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

Tags: