उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली में फंसे लोगों की सहायता के लिए उठाया ये बड़ा कदम, जारी किए…

img

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है. वहीं भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.  कोरोना वायरस के कहर ने दुनियाभर के देशों में तालाबंदी जैसी स्थिति पैदा कर दी है. वहीँ इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए 50 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपए जारी करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में फंसे राज्य के लोगों के रहने, खाने और उनके ट्रांसपोर्टेशन के लिए यह राशि जारी की गई है। ऐसे में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन जारी है। इस कारण अन्य प्रदेशों में रह रहे लोग अपने राज्य में नहीं जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इसमें सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। उनके पास काम नहीं है और वे खाने और रहने के इंतजाम करने में असमर्थ हैं। ऐसे में अपने प्रदेश के लोगों के लिए राज्य सरकारें आगे आ रही हैं।वहीं केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से प्रवासी मजदूरों को रोकने की नसीहत दी है।

इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को सलाह दी गई है कि वे इन समूहों को मुफ्त अनाज और अन्य जरूरी चीजों के बारे में जानकारी दें जिससे बड़े पैमाने पर पलायन को रोका जा सके। साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाइ्र में लॉकडाउन के दौरान होटल, हॉस्टल, किराये के आवास चलते रहें और उन्हें जरूरी सामान की आपूर्ति होती रहे।

इन लोगों ने छिपाई जानकारी, इसलिए CORONA का खतरा बढ़ा

Related News