रेलवे में ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग तेज, हरिद्वार में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने भरी हुंकार

रेलवे में ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग तेज, हरिद्वार में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने भरी हुंकार

हरिद्वार में बुधवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की एक अहम बैठक रवि थापा के संयोजन में यूनियन कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यानी इंटक के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत ने शिरकत की।

बैठक के दौरान रेलवे विभाग में ठेके पर कर्मचारियों की भर्ती पर फौरन रोक लगाने और पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की जोरदार मांग उठाई गई।

इंटक ने किया समर्थन और स्थाई भर्ती की पैरवी

बैठक में मौजूद भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के इन तेवरों का पूरी तरह समर्थन किया। इस मौके पर राकेश राजपूत ने साफ शब्दों में कहा कि इंटक लंबे अरसे से यह मांग उठाती रही है कि रेलवे में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके नियमित और स्थाई पदों पर भर्तियां की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर भी अपना समर्थन दोहराते हुए कहा कि कर्मचारियों के इस संघर्ष में कांग्रेस और इंटक पूरी मजबूती के साथ उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

बैठक में मौजूद रहे कई प्रमुख पदाधिकारी

इस सभा में रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आकाश कुमार सहायक मंडल मंत्री, मशरूफ खान सहायक शाखा सचिव, अनिल कुमार गुप्ता, पंकज निगम, जय प्रकाश, नरेश कुमार, आकांक्षा बोरई, शिवकेश मीना, आलोक कुमार, सोनू कुमार, प्रदीप, मनीष, गौरव राठौर, मोनू और रवि राणा समेत बड़ी संख्या में यूनियन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts