Video: महिला के ऊपर लेट गया इतना बड़ा मगरमच्छ, फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी रह जायेंगे हैरान

img

मगरमच्छ से हर कोई डरता है क्योकि ये बड़े खतरनाक और विशाल होते हैं। ये किसी को भी देखते ही उन पर झपट पड़ते हैं और पल भर में चीर-फाड़ कर बराबर कर देते हैं। लोग मगरमच्छ को तभी करीब से देखते हैं जब वह चिड़ियाघर में होता है। हालांकि तब भी मगरमच्छ एक बाद में कैद होता है और लोगों से काफी दूर होता है। क्या आप ने कभी किसी इंसान को मगरमच्छ को गले लगाते देखा है? शायद नहीं’ लेकिन आज हम आपको एक वीडियो दिखाएंगे जिसमें मगरमच्छ एक महिला के ऊपर लेट जाता है और वह उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।

crocodil

महिला और मगरमच्छ का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला मगरमच्छ को गले लगा रही हैं। आमतौर पर लोग कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवरों को गले लगाते हैं। मगरमच्छ जैसे जंगली जानवर को गले लगाना तो दूर उसके निकट भी कोई नहीं जाने की हिम्मत करता लेकिन एक जूकीपर जूलियट ब्रेवर ने यह बहादुरी वाला काम किया है। उन्होंने अपने चिड़ियाघर में मौजूद 90 किलो और साढ़े आठ फुट के मगरमच्छ को गले लगाकर सभी को चौंका दिया। जब वह मगरमच्छ को गले लगा रही थी तो उनके एक कलीग ने उनका वीडियो बना लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Reptile Zoo (@thereptilezoo)

अब ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खुद को मगरमच्छ के हवाले कर देती है। वह उसे गले से लगाते हुए बिल्कुल भी नहीं डरती और हंसती रहती है। महिला वीडियो में बताती है कि उसके इस मगरमच्छ का नाम डार्थ गेटोर (Darth Gator) है। वीडियो में एक मजेदार चीज भी देखने को मिलती भी है। दरअसल, जब मगरमच्छ महिला के ऊपर जब लेटता है तो यूरिन भी कर देता है। यह देखकर महिला तेजी से हंसने लगती है। जब यह विशाल मगरमच्छ महिला के शरीर से हटता है तब जाकर वह चेन की सांस लेती है।

Related News