Vidur Niti: जिंदगी में कभी नहीं आएगी मुसीबत, बस रखना होगा इन 5 बातों का ध्यान

img

महाभारत में अहम किरदार माने जाने वाले महात्मा विदुर धृतराष्ट्र बड़े बुद्धिजीवी महामंत्री थे। वे कुशाग्र बुद्धि के मालिक थे और अपनी दूरदर्शिता से हर परिस्थिति का आंकलन कर लेते थे। विदुर की ये नीतियां आज भी प्रासंगिक है। कहते हैं जो लोग उनकी बताई नीतियों का पालन करते हैं, उनका जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। विदुर ने ये जीवन उपयोगी 5 बातें बताई हैं जिनका अनुसरण हर व्यक्ति को करना चाहिए ताकि वे हमेशा मुसीबत से दूर रहे।

इनसे दूर रहें

विदूर नीति  (Vidur Niti) में बताया गया है कि लापरवाही, आलस्य, क्रोध, लोभ, भय, नशा, अनैतिक कार्य और नशा करने वाले लोगों की संगति करने से हमेशा दूर रहना चाहिए। ये समाज के ऐसे लोग होते हैं, जो न तो खुद तरक्की करते हैं और नहीं किसी की तरक्की होने देते हैं।

महान गुण वाले होते हैं ये लोग

महात्मा विदुर बताते हैं कि जो लोग शक्तिशाली होते हुए भी क्षमा कर देते हैं और गरीब होते हुए भी गरीबों और जरूरतमंदों को दान देते हैं। ऐसे लोगों को महान गुण वाला माना जाता है। विदुर कहते हैं कि ऐसे लोगों का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर होता है।

घर में रखें साफ़-सफाई

सुखमय जीवन के लिए घर की सफाई रखनी चाहिए। विदुर नीति (Vidur Niti) में बताया गया है कि जिस घर साफ सफाई नहीं होती है उस घर में दरिद्रता का वास होता है। लोगों को अपने घर में हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और घर में धन भंडार भरा रहता है।

बुजुर्गों का करें सम्मान

विदुर नीति (Vidur Niti) में कहा गया है कि बुजुर्ग सदैव आदरणीय होते हैं। उनका हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए। महात्मा विदुर कहते हैं कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, उस घर में सुख शांति और समृद्धि का हमेशा वास बना रहता है। वहीं जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है वहां दरिद्रता का वास होता है और गरीबी बनी रहती है।

ईश्वर पर करें भरोसा

व्यक्ति को हमेशा ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए। महत्मा विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति भगवान पर भरोसा करके काम को करता है उसे हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

Kadahi Me Khana: कड़ाही में भोजन करना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहते हैं बड़े-बुजुर्ग

Raksha Bandhan Date 2022: 12 अगस्त को इतने बजे तक बांध सकते हैं राखी

Related News