Vidur Niti: जीवन में सफलता दिलाते हैं ये गुण, आपको भी अपनाने चाहिए

img

महाभारत काल के राजा धृतराष्ट्र के महामंत्री रहे महात्मा विदुर अति कुशाग्र बुद्धि के थे। वे महान विचारक, चिंतनशील और दूरदर्शी भी थे। वे समय से पहले ही आने वाली परिस्थिति और उनके परिणाम का अनुमान लगा लेते थे। उनकी द्वारा लिखी गई विदुर नीति में इंसान के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र मिलता है।

विदुर नीति (Vidur Niti) में इंसान के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है कि जिनका अनुसरण करके इंसान का जीवन में अफलता पा सकता है। उसके मान- सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है। उसे जीवन के हरक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और उसका जीवन सुखमय होता है।

बड़ों की आज्ञा मानना

विदुर नीति (Vidur Niti)  में बताया गया है कि जो लोग अपने से बड़े लोगों और बुजुर्गों का कहना मानते हैं वे कभी भी धोखा नहीं खाते और जीवन में सफल होते हैं। ऐसे लोगों को बड़ों और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी हमेशा प्राप्त होता है।

दान-पुण्य करने वाला

महात्मा विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति दान और पुण्य करता है, उस पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। दान-पुण्य करने वाले इंसान कोमल हृदय का होता है। ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद स्वर्गलोक प्राप्त होता है। (Vidur Niti)

अहिंसा का पालन करने वाला व्यक्ति (Vidur Niti)

वे कहते है कि जो व्यक्ति अहिंसा का पालन करता है। जो कभी किसी को चोट नहीं पहुंचता है वह व्यक्ति पुण्य आत्मा होता है। उसे मृत्यु के बाद स्वर्गलोक में जगह मिलती है।

सत्यवादी

महात्मा विदुर ने अपनी विदुर नीति में लिखा है कि जो व्यक्ति सदा सच बोलता है, वह साक्षात भगवान का स्वरूप। माना जाता है। उस पर सदैव ही भगवान की कृपा बरसती है। भगवान की कृपा से उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

ईमानदार

विदुर नीति (Vidur Niti)  में लिखा गया है कि ईमानदार व्यक्ति का सम्मान हर जगह होता है। हर व्यक्ति उस पर भरोसा करता है। वह ईश्वर का भी कृपापात्र होता है। ऐसा व्यक्ति हमेशा सफलता प्राप्त करता है।

Gur Ke Upay: नौकरी और शादी की सभी समस्याओं को दूर करता है गुड़

Palmistry: शुभ परिणाम नहीं देता है इस पर्वत पर बना क्रॉस का निशान, कहीं आपकी हथेली पर भी तो नहीं

Related News