img

Viral  News: केरल के कोच्चि में एक चौंकाने वाली घटना घटी। जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। एक डॉक्टर के बंद पड़े घर में पुलिस ने एक फ्रिज के अंदर एक मानव कंकाल पाया है। ये कंकाल 20 साल से फ्रिज में रखा हुआ था और इसमें खोपड़ी समेत सभी अंग मौजूद हैं। इस खुलासे ने न केवल पुलिस को, बल्कि गांव के सरपंच को भी डरा दिया है।

जांच अफसरों ने बताया कि ये घर कोच्चि के चोट्टानिकारा में स्थित है और इसके मालिक का नाम मंगलसेरी फिलिप जॉन है। वो पेशे से डॉक्टर हैं। डॉक्टर को पुलिस ने तुरंत बुलाया है ताकि वो जांच में सहयोग कर सकें। पुलिस ने मौके से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये शव किसका है। क्या यह हत्या का मामला है या कोई और वजह है, ये सभी सवाल अभी सुलझे नहीं हैं।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस बंद घर का निरीक्षण किया, जहां उन्हें कंकाल और खोपड़ी मिली। ये देखकर ग्राम पंचायत के सदस्य भी हैरान रह गए। मृतक की उम्र और पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, मगर सभी हड्डियां बरकरार हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि कंकाल को वहां किसने रखा और इसके पीछे क्या कहानी हो सकती है। इस मामले ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है और क्षेत्रीय पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।