img

आमतौर पर हम बल्ब को घर या ऑफिस में बदलने का काम खुद करते हैं या फिर किसी असिस्टेंट से करवाते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा करना गैरकानूनी है। वहां यह काम कोई प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन ही कर सकता है, जिसके पास इसका लाइसेंस हो। इस कानून का पालन करने में विफलता के परिणामस्वरूप 10 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

weird laws belly fat

मोटा होना गैरकानूनी है
मोटा होना जापान में अवैध है, 2009 में बने एक कानून के अनुसार यहाँ पुरुषों और महिलाओं की कमर का अधिकतम आकार तय किया गया है। कायदे से जापान में 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए और महिलाओं की 35 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक होना अवैध माना जाता है।

संसद में मौत अवैध
इंग्लैंड में एक कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून कहा गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि, यह भी कहा गया कि इस कानून के बारे में कोई लिखित स्पष्टीकरण नहीं है।

कार में पेट्रोल के लिए कानून
अगर आप जर्मनी में हैं तो आपकी कार का पेट्रोल कभी खत्म नहीं होना चाहिए। यहां वाहन खींचने के साथ-साथ पैदल चलना भी अवैध माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे अन्य चालकों का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए 65 पाउंड (करीब 6 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जा सकता है।