पश्चिम बंगाल : 253 सीटों पर आया रुझान, TMC-BJP में कांटे की टक्कर, जानें कौन चल रहा है आगे

img

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में डबल डिजिट पार नहीं कर पाएगी। हालांकि शुरुआती डेढ़ घंटे की मतगणना में जो पोस्टल बैलट का आंकड़ा आया है, उसमें भारतीय जनता पार्टी ने 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।

बंगाल में 292 में से 253 सीटों का शुरुआती रुझान सामने आया है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस 133 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 109 सीट पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस मात्र छह सीटों पर आगे चल रही है।  जबकि अन्य पर निर्दलयी आगे चल रहे हैं।

मता बनर्जी पीछे चल रही

नंदीग्राम जैसी राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से कम से कम 15 वोटों से पीछे चल रही है। हालांकि प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा हर बार की तरह इस बार भी पीछे चल रहे हैं। उत्तर 24 परगना के हाबरा विधानसभा सीट से तृणमूल के उम्मीदवार ज्योतिप्रिय मल्लिक ने राहुल सिन्हा के मुकाबले बढ़त बरकरार रखा है।
Related News