मीट का टुकड़ा खिलाने गयी महिला के साथ Crocodile ने क्या किया, देखिये वायरल वीडियो

img

एक पुरानी कहावत है कि ‘जल में रहकर मगरमच्छ (Crocodile) से बैर।’ इस कहावत का मतलब होता है कि अपने आश्रयदाता से दुश्मनी नहीं करना चाहिए। वैसे भी अधिकतर लोग मगरमच्छ का नाम सुनकर भयभीत हो जाते हैं। यह विशालकाय जानवर अपने नुकीले दांत से किसी को भी पल में खत्म कर सकता है। ऐसे में उसके नजदीक जाने की कोशिश नहीं करता है।

Crocodile

दो अगस्त को कैलिफोर्निया के एक ज़ू से दिल कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां मगरमच्छ (Crocodile) को खाना खिलाने के मकसद से आयी एक महिला पर ही मगरमच्छ ने अटैक (Crocodile Attack) कर दिया। जानकारी के मुताबिक चिड़ियाघर में लगभग साढ़े आठ फ़ीट का एक विशाल मगरमच्छ है। इसे डार्थ गैटर (Darth Gator) नाम से जाना जाता है। इसके दांत काफी नुकीले हैं जिससे वो पलभर में कच्चे मांस को चबा डालता था।

चिड़ियाघर में उसे तीन टाइम खाने में चिकन दिया जाता था। घटना वाले दिन भी ज़ू की एक कर्मचारी खाना खिलाने के मकसद से उसके नजदीक गई लेकिन उस दिन मगरमच्छ (Crocodile) डार्थ के इरादे कुछ और थे। उस दिन वो मुर्गी का मांस नहीं बल्कि इंसान का मांस खाना चाहता था इसलिए उसने महिला पर ही अटैक कर दिया।

दरअसल ज़ू ने 2 अगस्त को अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें मगरमच्छ (Crocodile) को खाना खिलाती जूलिएट नजर आ रही हैं। जूलिएट ने मगरमच्छ के केज के नजदीक जाकर उसका दरवाजा खोला ताकि उसे खाना खिलाया जा सके लेकिन मगरमच्छ ने चिकन नहीं खाया बल्कि जूलिएट पर ही अटैक कर दिया। शुरुआत में जूलिएट इसे देख हंस रही थी लेकिन बाद में ज़ू अथॉरिटी ने उसे बताया कि वो लकी है जो जिन्दा है। हालांकि मगरमच्छ के इरादे ठीक नहीं थे।

बता दें कि जूलिएट ज़ू ओनर की बेटी है। उसे जानवरों को खाना खिलाना पसंद है इसलिए वो स्टिक में मांस को लेकर मगरमच्छ के नजदीक गई थी। उसने मगरमच्छ (Crocodile) के टैंक का ग्लास खोला ताकि उन्हें खिला सके। लेकिन डार्थ नीचे कूद गया और जमीन पर आकर उसने जूलिएट पर अटैक कर दिया। इतने में वो समझ नहीं पाई और इसे खेल समझती रही। उसने तुरंत डार्थ के मुंह में मांस का टुकड़ा डाल दिया। शुक्र की बात है कोई अनहोनी नहीं हुई, लेकिन अगर थोड़ी भी लापरवाही होती तो मगरमच्छ जूलिएट पर अटैक कर देता। यह तो तय बात है।

Video: राष्ट्रगान की पक्तियां भूले यूपी के Samajwadi Party MP, कार्यक्रम छोड़ बीच में ही भागे

Related News