img

फ्रीडम फाइटर वीर सावरकर के विरोध में व्यक्तव्य करने के बाद राहुल गांधी के विरुद्ध BJP आक्रामक हो गई है। BJP कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर में राहुल गांधी के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया है।

पुलिस आंदोलन कारियों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई भी कर रही है। दिग्गज नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में कहा था कि वीर सावरकर ने अपनी जेल की सजा से बचने के लिए अंग्रेजों को लेटर लिखा था और अंग्रेजों से 60 रुपए हर महीने पेंशन भी ली थी। राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीते कल से महाराष्ट्र का सियासी माहौल गरमा गया है।

आज सवेरे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के समर्थकों ने मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर में प्रदर्शन किया। पुणे में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में जाकर नेहरु गांधी माफीवीर जैसे पोस्टर भी लगाए। साथ ही कई जगह राहुल गांधी की तस्वीर पर कालिख पोती गई और चप्पल भी मारे गए।

BJP के साथ बालासाहेब की शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी का जोरदार विरोध कर रहे हैं। तो वहीं संजय राऊत ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी। शिवसेना इसका किसी भी कीमत पर समर्थन नहीं करेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान का प्रभाव महाविकास आघाड़ी पर पड़ सकता है।