जब ताजमहल की चक्कर में भिखारी बन गए थे डोनाल्ड ट्रंप, वजह जान रह जाएंगे हैरान

img

नई दिल्ली॥ US प्रसेडिेंट डॉनाल्ड ट्रम्प ने भले ही 24 फरवरी को हिंदुस्तान में ताज महल के दीदार किए, लेकिन इससे उनका पहले से ही कनेक्शन रहा है। आगरा के ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। वहीं ट्रम्प ने अपनी बीवी की जगह खुद के लिए एक आलीशान ताजमहल बनवाया था। हालांकि ताज को अपने पास रखना ट्रम्प को भारी पड़ा। क्योंकि ताजमहल के कारण से वे दिवालिया घोषित हो गए थे।

बता दें कि डॉनाल्ड ट्रम्प की तरफ से बनावाया गया ताजमहल कोई ऐतिहासिक इमारत नहीं बल्कि एक लग्जरी कैसिनो था। इसमें कई सुख-सुविधाएं मौजूद थीं। ये करोड़पति जुआरियों की पसंदीदा जगह थी। डॉनाल्ड ट्रम्प ने ताजमहल कैसिनो और रिजॉर्ट को अमेरिका के न्यूजर्सी में स्थित अटलांटिक सिटी में खोला था।

इस शानदार रिजॉर्ट में वर्ष 2005 का बॉलीवुड पुरस्कार भी आयोजित किया गया था। इसके अलावा कैसिनो की ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने भी परफॉर्म किया था। ट्रम्प के ताजमहल कैसिनो लगभग 1.20 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ था। इसमें जुआ खेलने के लिए 3009 स्लॉट मशीन और 167 गैंबलिंग टेबल मौजूद थे।

डॉनाल्ड ट्रम्प हिंदुस्तानी संस्कृति से बहुत प्रभावित रहे हैं इसलिए उन्होंने इस कैसिनो और रिजॉर्ट का नाम ताज महल रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने स्टाफ का पहनावा भी अरबी और हिंदुस्तानियों की तरह रखा था। कैसिनो और रिजॉर्ट में सभी सेवाएं मौजूद थी। इसके कुछ खास कमरे इतने लग्जरी थे कि उनके बॉथरूम के सिन्क और नलों को टोटियां सोने के प्लेट से जड़ी हुई थीं। साथ ही सभी लिफ्ट के दरवाजे और अंदर के हिस्सों में 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई थी।

पढ़िए-ट्रंप के भारत आते ही खुद को रोक नहीं पाए मुकेश अंबानी, दे डाला ये चौंकाने वाला बयान

लेकिन कैसिनो में जीतने वालों के पेमेंट में गड़बड़ी के चलते डॉनाल्ड ट्रम्प को अपने आलीशान ताजमहल से हाथ धोना पड़ा। सन् 1998 में अमेरिकी सरकार ने ट्रम्प के ऊपर 342 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। ट्रम्प के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलने लगा। इसके बाद 2015 में US सरकार ने ट्रम्प पर लगभग 71.86 करोड़ रुपए का जुर्माना दोबारा लगाया। इसके बाद ट्रम्प ने खुद को दिवालिया घोषित करने की बात कही। इस तरह ट्रम्प की हालत रोड़ पर आने वाली हो गई थी।

Related News