पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा कि भतीजे ने चाचा का दूसरे कमरे में रखा फोन लाने से इन्कार कर दिया था। इससे से नाराज होकर चाचा से उसके पेट में चाकू घोंप दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घायल किशोर की पहचान 17 वर्षीय पीयूष दीपक शर्मा के नाम से हुए है। ये 17 वर्षीय किशोर अपनी दादी और आरोपी (चाचा) के साथ रहता था। वहीं किशोर पर हमला करने वाले चाचा की पहचान 38 वर्षीय संजय गोकुल परदेशी के रूप में हुई है जबकि शिकायतकर्ता आरोपी व्यक्ति की मां 65 वर्षीया मीना परदेशी है।
केस की छनबीन कर रहे मार्केट यार्ड पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर युवराज शिंदे ने बताया कि वे सभी मार्केट यार्ड के आनंदनगर वसाहट इलाके में रहते हैं। आरोपी चाचा पेशे से मजदूर हैं। किशोर के माता पिता अलग रहते हैं जबकि वह अपनी दादी और चाचा के साथ रहता था।
वाकया बीते रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे का बताया जा रहा है, जब गोकुल ने पीयूष से दूसरे कमरे से रखे अपने मोबाइल फोन लाने को कहा लेकिन जब किशोर ने इंकार कर दिया तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल किशोर की हालत स्थिर बताई जा रहा है।
_1321021986_100x75.png)
_586925421_100x75.jpg)
_883939103_100x75.png)
_2086524553_100x75.png)
_1669504420_100x75.jpg)