जेठ के पास नवविवाहिता गई खाना देने तो दरवाजा किया बंद, दबाया मुंह और शुरू हो गया…

img
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले के भारत नगर इलाके में एक नवविवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
Woman Crime
पुलिस को बुधवार रात जेजे कालोनी में झगड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शिकायतकर्ता 23 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि 11 महीने पहले उसकी शादी हुई है। वह मकान की चौथी मंजिल पर अपने पति के साथ रहती है। जबकि उसका जेठ अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर रहता है। संयुक्त परिवार होने की वजह से एक ही जगह खाना बनता है।

जेठ को खाना देने गयी थी महिला

बुधवार रात महिला का पति काम से वापस नहीं आया था। आरोप है कि रात करीब 10 बजे महिला अपने जेठ को खाना देने गयी थी। इसी दौरन जेठ ने उसका हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला विरोध करते हुए वहां से भागकर अपने कमरे में आ गयी और दरवाजा बंद कर लिया। महिला का जेठ उसके कमरे के पास आया और महिला के साथ गाली गलौज किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पति को बताई सारी घटना, फिर…

महिला ने अपने पति को फोन कर सारी घटना बतायी और पति के घर आने के बाद उसने 100 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अगले दिन मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14  दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Related News