इस तरह के लड़कों के ही प्यार के चक्कर में क्यों पड़ती हैं बेहद खूबसूरत लड़िकयां

img

ऐसा अक्सर देखने-सुनने में आता है कि एक खूबसूरत और पढ़ी-लिखी लड़की किसी पढ़े-लिखे, अच्‍छे समझदार लड़के को छोड़कर किसी आंवारा टाइप के ऐसे लड़के के चक्कर में आ जाती है जो समाज में एक आवारा और नकारा कहे जाते हैं। ये सब देखकर आपको हैरानी तो जरूर ही होती होगी कि आखिर खूबसूरत लड़कियां कैसे और किस तरह आंवारा लड़के की बातों में आ जाती हैं।

beautiful girls

तो आइये आपको सबसे पहले तो ये बता दें कि समाज की नजरों में आवारा और नकारा कहे जाने वाले लड़के असल में बुरे नहीं होते हैं। दरअसल वो बस अपने मन की सुनते हैं और उन्हें जो करना होता है, वही करते हैं और जो कहना होता है वो स्पष्ट कह देते हैं। ऐसे लड़के ये कत्तई नहीं सोचते कि इनकी बात का सामने वाले पर किस तरह प्रभाव पड़ेगा और सामने वाले क्‍या सोचेगा।

यहां आवारा और नकारा का मतलब ये बिलकुल नहीं कि इस तरह के लड़के, लड़कियों की इज्‍जत बिलकुल नहीं करते हैं। हाँ, सबकी सोच और नज़रिया अलग होता है और कोई अपनी अलग खूबी और खासियत रखता है। भले ही आंवारा लड़के कैसे भी हों लेकिन सभी ये ही जानना चाहते हैं कि आखिर खूबसूरत लड़कियां ऐसे लड़कों के जाल में फंस कैसे जाती हैं।

तो आइये जानते हैं इसका जवाब-

1)- आत्म-विश्वास का है कमाल

इस तरह के लड़कों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है। यही कारण है कि खूबसूरत लड़कियां इनसे जल्‍दी प्रभावित हो जाती हैं। ये उसी चीज़ के पीछे भागते हैं, जो इन्‍हें चाहिए होता है और जो मन में होता है, वही बोलते हैं और वही करते हैं। ये तो बस अपने दिल की ही सुनते हैं। इन्‍हें लड़की के मना करने का भी डर नहीं होता और शायद इसीलिए ये बेजिझक कोशिश करने से भी नहीं डरते हैं। वहीँ अच्‍छे लड़कों को इस तरह का डर बहुत ज्‍यादा होता है कि कहीं लड़की बुरा न मान जाए और इसीलिए वो लड़की से अपने दिल की बात आसानी से नहीं कह पाते हैं।

2)- सुरक्षा का अहसास

खूबसूरत और शालीन लड़कियों के पीछे लड़के ज्‍यादा पड़े होते हैं। ऐसे में किसी भी लड़की को अपनी सुरक्षा का अनुभव के लिए प्रोटेक्‍शन की जरूरत पड़ती है जोकि एक गुड बॉय उसे कत्तई नहीं दे सकता है। गुड बॉय के बारे में अक्सर यही राय होती है कि वो तो खुद ही डरपोक होता है तो ऐसे में वो लड़की को क्‍या प्रोटेक्‍शन देगा।

3)- खूबसूरत लड़की को खुश करना

बुरे लड़कों की सबसे खास बात यह होती है कि उन्‍हें खूबसूरत लड़कियों को खुश करना आता है। वो खूबसूरत लड़कियों को बिलकुल भी बोर नहीं होने देते हैं। वहीँ अच्‍छे लड़के पढ़ाई-लिखाई और करियर पर ज्यादा ध्‍यान देते हैं। भविष्य की चिंता के चक्‍कर में उन्‍हें लड़कियों को खुश करने के तौर-तरीके सीखने को समय ही नहीं मिलता। वहीँ बैड बॉयज के पास कहानियां सुनने और सुनाने के लिए बहुत कुछ होता है जिससे कि वो लड़कियों को कभी बोर होने नहीं देते।

हालाँकि बुरे कहे जाने वाले लड़के बुरे नहीं होते बल्कि उनमें भी बहुत सारी अच्‍छी खूबियां भी होती हैं। आप उन लड़कों को बुरा कह सकते हैं जो बस अपने मन की ही करते हैं।

तो जनाब, अब तो आप समझ ही गये होंगे कि खूबसूरत लड़कियां बुरे लड़के को ही क्‍यों पसंद करती हैं। अगर आप भी किसी खूबसूरत लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो सबसे पहले उसे प्रभावित करने के तौर-तरीके सीख लीजिए। वैसे भी आपके ग्रुप में भी कोई न कोई तो बैड ब्‍वॉय होगा ही।

Related News