सलमान खान कलाई पर क्यों हमेशा पहने रहते हैं ये नीले रंग का ब्रेसलेट, खुद खोला राज

img

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपना 56वां बर्थडे मनाया था। इसके कुछ दिन बाद ही उन्हें सांप ने काट लिया। हालांकि सलमान अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहने वाले एक्टर के हाथों में हमेशा एक ब्रेसलेट रहता है। आज हम आपको उसी ब्रेसलेट के बारे में बताने जा रहे हैं कि वह उसे क्यों पहनते हैं। दरअसल इन दिनों सलमान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह खुलासा कर रहे है कि वो ब्रेसलेट उन्हें बुरी नजर और नेगटिविटी से बचाता है।

salman brecelet

इस वायरल पुराने वीडियो में सलमान खुद इस ब्रेसलेट के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो एक इवेंट का है। इस इवेंट में सलमान खान की एक फैन अभिनेता से इस ब्रेसलेट के बारे में पूछ रही हैं। इस पर जवाब देते हुए सलमान कहते हैं कि जब वे छोटे थे तब उनके अपने पिता सलीम खान भी ठीक ऐसा ही एक ब्रेसलेट पहनते थे। सलमान ने बताया कि ये ब्रेसलेट उन्हें यह काफी कूल लगता था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by salman khan 🔵 (@kingno.1____)

सलमान कहते है कि जब वे खुद एक्टिंग की दुनिया में तब उनके पिता ने उन्हें भी ठीक वैसा ही ब्रेसलेट गिफ्ट किया था। उन्होंने बताया कि इस ब्रेसलेट में जड़े गए स्टोन का नाम फिरोजा है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये उन पर आने वाली सभी नेगेटिविटी को खुद ही झेलता है और बुरे हालात में उनकी रक्षा करता है। एक्टर के अनुसार, यह पत्थर निगेटिविटी पास आने पर खुद ब खुद चटककर टूट जाता है। सलमान ने कहा कि यह उनका 7वां पत्थर है।

Related News