img

भारत में सोने की कीमत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शादियों, त्योहारों और कई रस्मों के दौरान सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ऐसे समय में हर किसी के मन में यह सवाल है कि इतना महंगा सोना कैसे खरीदा जाए। मगर पाकिस्तान में सोने की कीमत जानकर आप जरूर दंग रह जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी पाकिस्तान में सोने की कीमत भारत से काफी ज्यादा है। पाकिस्तान में एक तोला सोने की कीमत लगभग 2 से 1.52 लाख है। तो 24 कैरेट सोने की कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये है। साथ ही पाकिस्तान में 21 कैरेट सोने की कीमत 19 लाख है. जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 16 लाख है।

तो वहीं भारत में सोने के दामों में आज यानी, 12 फरवरी को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, दस ग्राम सोना 244 रुपए सस्ता होकर 62,380 रुपए पर आ गया है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 46 हजार 785 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। बात अगर चांद की करें आज इस धातु में तेजी देखने को मिली है। ये 217 रुपए बढ़कर 70 हजार 855 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। 
 

--Advertisement--