img

2024 लोकसभा इलेक्शन में एक युवा नेता खूब सुर्खियों में है। इनका नाम है रविंद्र सिंह भाटी। महज 26 साल के भाटी का क्रेज ऐसा है कि बड़े बड़े नेता इनसे डरने लगे हैं। राजस्थान के बाड़मेर सीट से इस बार रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय लोकसभा चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। मगर भाटी की लोकप्रियता ऐसी है कि सिर्फ राजस्थान के बाड़मेर सीट ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र और गुजरात में भी उनके नाम की गूंज सुनाई दे रही है।

रविंद्र सिंह भाटी जब से चर्चाओं में आए हैं, तभी से उनसे जुड़ी हर चीज को लेकर बातें हो रही हैं। इस बीच उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज है, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि उनके पास इतनी संपत्ति है। दरअसल रविंद्र सिंह भाटी ने हाल ही में अपना नामांकन भरा है। जिसमें उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

सिंह ने उसमें बताया है कि उनके पास खुद की न तो कोई जमीन है और न ही कोई मकान। ये भी कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी धनिष्ठा कंवर के पास कोई जमीन या मकान नहीं है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास ₹2 लाख नकदी और ₹3 लाख बैंक खाते में जमा है। गहनों के नाम पर उनके पास केवल पांच ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 33 हजार रुपए बताई गई है। उन्होंने बताया कि उनके पास कोई अचल संपत्ति भी नहीं है। हलफनामे के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी धनिष्ठा कंवर के पास है।
 

--Advertisement--