img

कई लोग अभी से ही फरवरी में अपनी यात्रा की योजना बनाने में व्यस्त हैं। अगर आपका भी इस तरह का प्लान है तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल मिल जाएंगे।

आज हम आपको कांगड़ा जिले में स्थित बाथू का मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। पौंग बांध की दीवार से 15 किमी दूर महाराणा प्रताप सागर झील में एक टापू पर बने इस मंदिर के बारे में एक बात आपको हैरान कर देगी। 

जैसा

आश्चर्य की बात तो यह है कि यह आठ महीने तक पानी में डूबा रहता है। इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस मंदिर में फरवरी से ही प्रवेश की अनुमति है।

मुख्य मंदिर के अलावा यहां कई छोटे-छोटे मंदिर भी आकर्षण का केंद्र हैं। ये सभी मंदिर ऐसे दिखते हैं मानो एक माला में पिरोए हुए हों। इस मंदिर को बाथू की लड़ी (माला) के नाम से भी जाना जाता है। फरवरी में यहां का मौसम पर्यटन के लिए अच्छा है। 

--Advertisement--