
नई दिल्ली : काँग्रेस पार्टी ने पूर्व नौकर शाह और अब पार्टी के वरष्ठ नेता पन्नालाल पुनिया को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान समिति का प्रमुख बनाया है .एक बार लोकसभा और एक वर राज्यसभा के सांसद रह चुके पुनिया ने कल नई दिल्ली में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा की ही अगुआई में चुनाव् लड़ेगी .
पी. एल. पुनिया ने रविवार को कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का चेहरा होंगी और वह अभी राज्य में सबसे लोकप्रिय राजनीतिक शख्सियत हैं. पुनिया ने कहा कि कांग्रेस किसी चुना से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करती है और अभी तक इसकी घोषणा नहीं करने से पार्टी की संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उसके पास भाजपा के खिलाफ प्रचार अभियान की कमान संभालने के लिए प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत हैं.
पुनिया ने आगे कहा, ‘लोग मुख्यमंत्री पद के लिये चेहरे के बारे में बात करते हैं क्योंकि उसी चेहरे पर वोट मांगते हैं लेकिन हमारे लिए सबसे बड़ा चेहरा प्रियंका गांधी हैं. जो प्यार लोगों ने उन्हें दिया है, उसकी ऐसे किसी भी व्यक्ति से तुलना नहीं की जा सकती, जिसका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किया गया हो. हमारे पास ऐसी शख्सियत है जो हर तरीके से चुनाव में हमारी मददगार होंगी.’
पुनिया को उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कांग्रेस की अहम 20 सदस्यीय चुनाव प्रचार अभियान समिति का प्रमुख नामित किया गया है. पुनिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि उत्तर प्रदेश चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दोनों पिछड़ गए हैं और वे अब मुकाबले में नहीं हैं.
--Advertisement--