अहम खबर! बदलेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मालिक? जानें किसे मिलेगी जिम्मेदारी

img

भारत की सबसे अमीर हस्ती मुकेश अम्बानी ने बताया है कि अब नवजवानों को ग्रुप में आगे लाना है. नवजवानों को नई जिम्मेदारी देनी होगी। 28 दिसंबर को मुकेश अम्बानी ने बताया कि वह सीनियर साथियों के साथ युवा पीढ़ी को आगे लाना चाहते हैं. ऐसे में कई लोग इस बात की चर्चा भी करने लगे हैं कि क्या रिलायंस में नेतृत्व परिवर्तन होगा।

mukesh ambani

जाहिर है, अपने भाई अनिल अम्बानी से संपत्ति बांटने के बाद भी, मुकेश अम्बानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बिजनेस की नई ऊंचाइयों को छुआ है। हालांकि अब वह 64 बरस के हो चुके हैं, लेकिन उनमें काम करने की काबिलियत किसी युवा से कम नहीं है। लेकिन अपने पिता के बर्थडे के मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने इस बात के संकेत जरूर दिए कि भविष्य में युवा पीढ़ी को रिलायंस इंडस्ट्रीज में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

कौन होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का नया मालिक

आपको बता दें कि मुकेश अम्बानी के दो बेटे हैं। अनंत अम्बानी और आकाश अम्बानी। इसके अलावा मुकेश अम्बानी की एक बेटी निशा अम्बानी भी है, जिनकी अब शादी हो चुकी है। अपने पिता धीरूभाई अम्बानी के बर्थडे के मौके पर, मुकेश अम्बानी ने स्पष्ट किया कि कंपनी में नए लोगों को उच्च लक्ष्यों के लिए नेतृत्व करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिलायंस में भी अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।

Related News