महिला ने किया नाबालिग का यौन शोषण, फिर 9 साल की भतीजी को छोड़कर हुई फरार

img

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के अकोला से एक चौका देने वाला वाकया हुआ है। यहां महिला पर नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है। 17 साल के लड़के साथ हुई इस घटना को सुनकर अब हर कोई हैरान हो रहा है। बताया जा रहा है कि 29 साल की ये महिला अपने पति से अलग रहती है और उसे अपने साथ अपनी बहन की नौ साल की बेटी को भी रखा था।

rape

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला एक दाल मिल में नौकरी करती है। इसी दाल मिल में उसकी मुलाकात एक नाबालिग लड़के से हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। समय बीतने के साथ ही इन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे।

बीते 31 जनवरी को आरोपी महिला अपनी बहन की बेटी को छोड़कर कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो बच्ची रोने लगी। बच्ची को रोता देख पड़ोसियों ने उसकी मौसी को ढूंढना शुरू किया। दो दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला तो तो लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।

लोगों ने एमआईडीसी पुलिस थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान पता चला कि एक नाबालिग लड़का भी गायब है, जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही थी। इसके बाद बीते 9 फरवरी को लड़का अचानक से अपने घर वापस आ गया। पुलिस ने जब उस लड़के से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आया।

अब लड़के की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के की परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दरोगा श्रीरंगम ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। उसके बयान दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related News