PoK में भारी बगावत: पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 30 की मौत, बौखलाए रक्षा मंत्री बोले- 'ये हमारे दुश्मन हैं'

PoK में भारी बगावत: पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 30 की मौत, बौखलाए रक्षा मंत्री बोले- 'ये हमारे दुश्मन हैं'

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात बेकाबू हो चुके हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार और पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के खिलाफ चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब एक हिंसक रूप ले लिया है।

जमीनी रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपने हक की मांग कर रहे निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर सीधी गोलियां बरसाई हैं। इस बर्बर कार्रवाई में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने और सैकड़ों अन्य के घायल होने की खबर है। सबसे खौफनाक बात यह है कि सेना के इस क्रूर ऑपरेशन के बाद कई शव रहस्यमय तरीके से लापता बताए जा रहे हैं। दुनिया से इस दमन को छिपाने के लिए PoK में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दी गई हैं, हालांकि अभी तक इन गंभीर दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

पाकिस्तान सरकार की बेशर्मी: रक्षा मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया 'दुश्मन'

अपने ही नियंत्रण वाले क्षेत्र में जनता का खून बहाने के बाद, पाकिस्तानी हुक्मरानों के बयान उनकी बौखलाहट को साफ दर्शा रहे हैं। मौजूदा अशांति के बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने PoK के निहत्थे नागरिकों को खुलेआम "दुश्मन" करार दिया है। आसिफ ने प्रदर्शनकारियों की तुलना भारत से करते हुए किसी भी प्रकार की बातचीत से साफ इनकार कर दिया और कहा, "उनसे कोई बातचीत नहीं होगी।"

रक्षा मंत्री के इस भड़काऊ बयान का शहबाज शरीफ के विशेष सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान ने भी समर्थन किया। सनाउल्लाह ने सरकार की तानाशाही का बचाव करते हुए कहा, "जिन लोगों को पाकिस्तान ने पाला-पोसा है, वे अब सरकार को ही चुनौती दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में केवल बल का प्रयोग किया जाएगा।"

PoK में आखिर क्यों भड़की है बगावत की आग?

इस व्यापक विद्रोह का नेतृत्व 'संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी' (JAAC) कर रही है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का एक मजबूत गठबंधन है। JAAC के अनुसार, इस पूरे बवाल की जड़ वो 12 विवादित सीटें हैं, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान अपने 'मनचाहे कठपुतली प्रधानमंत्री' को सत्ता में बिठाने के लिए करता है।

 

Latest Posts