गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा! मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट को मिला UAE का सबसे बड़ा सम्मान

गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा! मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट को मिला UAE का सबसे बड़ा सम्मान

अपनी जान पर खेलकर हवा में सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अचानक हुई भयानक कॉकपिट इमरजेंसी के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने और खून बहने के बावजूद कैप्टन मच्छर ने हार नहीं मानी और अपनी सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे।

उनके इस फुर्तीले कदम से क्रू मेंबर और यात्रियों को बीच-बचाव का मौका मिल गया जिससे एक बहुत बड़ा विमान हादसा टल गया। आसमान में दिखाई गई इसी जांबाजी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन मच्छर और उनके फ्लाईदुबई क्रू को 'फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा है। दुबई के क्राउन प्रिंस और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद ने खुद आगे आकर उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा। आपको बता दें कि इससे पहले 3 अक्टूबर को जब कैप्टन अपनी गहरी चोटों का अस्पताल में इलाज करा रहे थे, तब शेख हमदान खुद उनका हालचाल जानने पहुंचे थे और उन्हें यूएई की एविएशन कम्युनिटी का अहम हिस्सा बताया था। 

इस मुलाकात के दौरान यूएई की लीडरशिप ने दुनिया को यह कड़ा संदेश दिया कि उनके लिए हर हाल में इंसानी जान सबसे बढ़कर है। कैप्टन मच्छर के इस साहसिक कदम की गूंज सिर्फ खाड़ी देशों में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर सुनाई दे रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें असली हीरो बताया है। 

वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस भारतीय कैप्टन के जज्बे की जमकर तारीफ की है। इजरायल ने तो कैप्टन मच्छर के पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें एक खास सिविलियन बहादुरी अवॉर्ड देने का भी ऐलान कर दिया है। यह सम्मान न सिर्फ कैप्टन मच्छर बल्कि पूरे भारत के लिए बेहद गर्व का पल है, जिसने साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में एक सच्चा पायलट हमेशा अपनी जान से ज्यादा मुसाफिरों की फिक्र करता है।