बदले जा चुके हैं जंग के नियम, नक्शे से मिट जाएगा ईरान; नेतन्याहू ने भरी ऐसी हुंकार कि कांप उठा मिडल ईस्ट

बदले जा चुके हैं जंग के नियम, नक्शे से मिट जाएगा ईरान; नेतन्याहू ने भरी ऐसी हुंकार कि कांप उठा मिडल ईस्ट

पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी भारी सैन्य तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेहरान के शासकों को बेहद आक्रामक और दो टूक लहजे में चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने साफ लफ्जों में कहा है कि अगर भविष्य में ईरान ने इजरायल की तरफ आंख उठाकर भी देखा या किसी तरह का हिमाकत भरा कदम उठाया, तो उसका ऐसा अंजाम होगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। इजरायली प्रधानमंत्री ने यह तीखा बयान दक्षिणी शहर दिमोना में आयोजित नेगेव सम्मेलन के मंच से दिया, जिसके बाद से ही पूरे खाड़ी क्षेत्र में कूटनीतिक और सैन्य हलचल चरम पर पहुंच गई है।

पुराना हिसाब भूल जाए ईरान, अब होगा कहीं ज्यादा भयानक प्रहार

बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी नेतृत्व को संबोधित करते हुए कहा कि वे इजरायल को कमजोर समझने की भूल कतई न करें। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक नेतन्याहू ने हुंकार भरते हुए कहा कि अगर आप हम पर हमला करते हैं, तो यह मत सोचिए कि हम शांत बैठेंगे। जवाब में केवल पलटवार नहीं होगा, बल्कि वह एक अलग ही स्तर की विनाशकारी कार्रवाई होगी, जो पिछली सभी कार्रवाइयों से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली और आक्रामक होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल की सेना और सुरक्षा एजेंसियां हर तरह के हालात से निपटने और दुश्मन को मटियामेट करने के लिए चौबीसों घंटे तैयार हैं।

बदले जा चुके हैं जंग के पुराने नियम, सहने के दिन अब लद गए

अपने संबोधन में इजरायली पीएम ने इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया कि तेहरान या उसके पाले हुए क्षेत्रीय आतंकी संगठनों की हरकतों को लेकर इजरायल ने अपनी सैन्य नीति में ऐतिहासिक बदलाव कर दिया है। नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे दिन अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं जब कोई हमारे नागरिकों या देश को नुकसान पहुंचाता था और हम उसका दोगुना बदला लिए बिना छोड़ देते थे। उन्होंने कहा कि हमने ईरान और उसकी 'बुराई की धुरी' को उनकी औकात दिखा दी है और आगे भी जो कोई हमें चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके साथ यही बर्ताव किया जाएगा।

Latest Posts