सब मटियामेट कर देंगे; ट्रंप के इस खौफनाक बयान से कांप उठी दुनिया, क्या ईरान के लिए अगला हफ्ता आखिरी होगा

सब मटियामेट कर देंगे; ट्रंप के इस खौफनाक बयान से कांप उठी दुनिया, क्या ईरान के लिए अगला हफ्ता आखिरी होगा

अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में जारी तनाव अब पूरी तरह से बेकाबू होता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान को जल्द ही अपना "व्यवहार सुधारना" होगा।

पेंसिल्वेनिया रक्षा और नवाचार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्होंने ईरान के पुलों पर बमबारी का आदेश देने से पहले उसे कोई अल्टीमेटम या समय सीमा (डेडलाइन) दी थी, तो उन्होंने सीधे तौर पर समय सीमा तय करने से इनकार कर दिया, लेकिन यह जरूर साफ कर दिया कि ईरान को अंजाम अच्छी तरह पता है।

"मुझे डेडलाइन देना पसंद नहीं, लेकिन उन्हें पूरी कहानी पता है"

ईरान पर संभावित नागरिक संपत्तियों और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को निशाना बनाने के सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने दोटूक शब्दों में कहा, "मुझे समय सीमा देना पसंद नहीं है, लेकिन वे लगभग सब कुछ जानते हैं। उन्हें पूरी कहानी पता है कि आगे क्या होने वाला है। इसलिए बेहतर यही होगा कि वे सही तरीके से व्यवहार करना शुरू कर दें।" ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच हुआ अंतरिम समझौता ज्ञापन (MoU) पूरी तरह विफल हो चुका है और पश्चिम एशिया में एक बार फिर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई है।

बिजली संयंत्रों और पुलों को ध्वस्त करने का अल्टीमेटम

इससे पहले फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी आक्रामक रणनीति को दोहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान वाशिंगटन के साथ शांति समझौते के लिए मेज पर नहीं लौटता है, तो अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ चौतरफा हवाई हमला शुरू करेगी। ट्रंप ने कहा, "हम लगातार उन पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं और अगले हफ्ते उनके लिए हालात और भी ज्यादा बदतर हो जाएंगे। हम उनके सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को मटियामेट कर देंगे। जब तक वे बातचीत के लिए आगे नहीं आते, यह तबाही रुकने वाली नहीं है और अंत में ईरान के पास कुछ भी नहीं बचेगा।"

Latest Posts