पल में झुर्रियां करनी है गायब, तो ऐसे इस्तेमाल करे नींबू

img

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। मगर कई बार उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। आमतौर पर पॉल्यूशन और ज्यादा सन एक्सपोजर को इसका कारण माना जाता है, जोकि सही नहीं है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी कम उम्र में झुर्रियां पड़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं.

हालांकि, अस्वस्थ लाइफस्टाइल और अपनी त्वचा को अनदेखा करने से आपको वक्त से पहले अपने चेहरे पर झुर्रियां दिख जाएंगी। इसकी वजह से आप अपनी उम्र से ज़्यादा बूढ़े दिखेंगे।

हैदराबाद में हुए रेप के बाद तनुश्री ने भारत पर की टिप्पणी, यौन शोषण को लेकर कही ये बात

आपको बता दें कि झुर्रियां, चेहरे पर लकीरें, गहरे डाग़, आंखों के नीचे काले घेरे उम्र बढ़नी की निशानियां हैं। ज़्यादातर लोग इन निशानियों से बचने के लिए एंटी-एजिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सच्चाई ये है कि ये क्रीम आपकी त्वचा को किसी भी तरह से फायदा नहीं पहुंचाएंगी। इसलिए जितना हो सके उतना घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें। इसमें सबसे काम की चीज़ है नींबू।

आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे नींबू के इस्तेमाल से आप चेहरे की झुर्रियों से निपटारा पा सकती हैं।

1. शहद और नींबू

कच्चा शहद और नींबू का रस लें और इसे मिला दें। अब इस सोल्यूशन को अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

2. दही और नींबू

एक बाउल में नींबू का रस और दही को मिला लें। इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से धो लें।

3. ज़ैतून का तेल और नींबू

नींबू के रस में थोड़ा सा ज़ैतून का तेल मिला लें। अब इसे उन जगहों पर लगाएं जहां झुर्रियां हैं और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

4. नींबू और विटामिन-ई

झुर्रियों से फौरन छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे पर नींबू और विटामिन-ई लगाएं। इसके लिए नींबू के रस में विटामिन-ई और बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिला लें। फिर इसे झुर्रियों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें।

Related News