img

आपके चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ दांतों की सफाई भी जरूरी है, मगर आपके दांतों का रंग भी जरूरी है। अगर मुस्कुराते समय आपके दांत पीले हैं तो आप अगले व्यक्ति पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। पीले दांतों के कई कारण हो सकते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपके पीले दांत कुछ ही समय में सफेद दिखने लगेंगे।

इन उपायों से बनाएं अपने दांतों को सफेद

रोज सुबह ब्रश करने का मतलब यह नहीं है कि पीले दांत चले जाएं। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बस इतना करना है कि आधा चम्मच बेकिंग सोडा में एक चुटकी नमक मिलाएं। साथ ही इसे उंगलियों की मदद से दांतों पर मलें। ऐसा दो से तीन बार करें। इसके बाद आप देखेंगे कि आपके दांतों का रंग बदल गया है। आपके दांत बिल्कुल सफेद नजर आएंगे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कोल्ड ड्रिंक पीने से भी दांत पीले हो सकते हैं। इसलिए कोल्ड ड्रिंक, सोडा, चाय, रेड वाइन जैसे पेय पदार्थों से दूर रहें। अगर आपके दांत इस वजह से पीले हो गए हैं तो अदरक का पेस्ट बना लें और इसे अपने टूथपेस्ट में मिला लें। इससे आपकी सांसों की दुर्गंध दूर होगी और आपके दांत सफेद होंगे।

आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को बहुत गुणकारी बताया गया है। तुलसी और नीम का लेप दांतों का पीलापन दूर करता है। और दांतों को मजबूती प्रदान करता है। आप चाहें तो पेस्ट में तुलसी और नींबू का पेस्ट मिलाकर इससे ब्रश करें। इससे आपके दांत मजबूत होंगे और दांतों का पीलापन भी दूर हो जाएगा।

नोट - उपरोक्त लेख घरेलू उपचार पर आधारित है और हम इसका समर्थन नहीं करते है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

--Advertisement--