आप भी दिखना चाहते है आकर्षक, तो इन बातों का रखें ध्यान, दिखेगें जवां

img

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर यूपी किरण। आज के समय में प्रत्येक मनुष्य सुन्दर और आकर्षक दिखना चाहता है।  जिसके लिये लोग कई प्रकार के तरीके अपनाते है। त्वचा को सुन्दर और अंदर से स्वस्थ बनाने के लिए आज बाजार में कई प्रकार की क्रीम उपलब्ध है। लेकिन इन क्रीमों के कई साइड इफेक्ट्स भी होते है। वहीं आकर्षक दिखने के लिए कई प्रकार के मेकअप का सहारा लिया जाता है। तो आइये जानते है त्वचा को सुन्दर और अंदर से स्वस्थ बनाने के कुछ आसान से प्राकृतिक उपाय…..

अधिक पानी का सेवन

त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए पानी बहुत आवश्यक होता है, इसलिए एक दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। ये आपकी त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करता है। पानी की कमी के कारण त्वचा रुखी और बेजान नजर आने लगती है। सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

हरी सब्जियों का करें सेवन

खान-पान की खराब आदतों की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसके कारण कम उम्र में ही चेहरे का आकर्षण खोने लगता है और आप अपनी उम्र से ज्यादा की लग सकती हैं। इसलिए खाने में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए मौसमी फल और हरी सब्जियों को अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए।

भरपूर नींद

अच्छी त्वचा के लिए भरपूर नींद लेना भी आवश्यक होता है। सही से नींद न लेने के कारण आंखों के नीचे घेरे, लालिमा आदि की शिकायत होने लगती है। इसलिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटों की भरपूर नींद लें। सुबह उठकर आपको अपने चेहरे पर एक अलग ताजगी नजर आएगी। आपका चेहरा बिना मेकअप के ही नैचुरली ग्लो करेगा।

Related News