img

बताया जा रहा है कि मशहूर हॉलीवुड हीरो जॉनी वेक्टर की हत्या कर दी गई है। उन्हें लॉस एंजिलिस में गोली मारी गई थी। इसमें 37 साल के जॉनी वेक्टर की जान चली गई. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जॉन वेक्टर की हत्या ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. जॉनी वेक्टर के निधन से उनके प्रशंसक भी सदमे में हैं और शोक मना रहे हैं।

यह घटना शनिवार (25 मई) को लॉस एंजिल्स में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चोर ने जॉनी वेक्टर पर सवेरे 3 बजे हमला किया। चोर जॉनी वेक्टर की कार से कन्वर्टर चुराने की कोशिश कर रहे थे. जॉनी वेक्टर ने उन्हें रोकने या विरोध करने की कोशिश नहीं की थी. फिर भी चोरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अभिनेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सन् 2007 में शो आर्मी वाइव्स से की थी। इसके बाद वह कई शोज में अहम भूमिका निभाते नजर आये. 'एनसीआईएस', 'द ओए', 'वेस्टवर्ल्ड', 'द पैसेंजर', 'स्टेशन 19', 'बार्बी रिहैब', 'साइबेरिया', 'एजेंट एक्स', 'वैंटास्टिक', 'एनिमल किंगडम', 'हॉलीवुड गर्ल'।