5 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप, खून से लथपथ रोता छोड़ भागा…

img

उत्तर प्रदेश ।। 5 वर्षीय मासूम के साथ 18 वर्षीय एक शख्स ने रेप किया। बच्ची अपने चचेरे भाई के साथ खेलने गई थी। तभी एक शख्स बहाने से उसे अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। किया। बलात्कारी शख्स मासूम का पड़ोसी है।

मामला पीलीभीत के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची पड़ोस में खेलने गई थी। उसी दौरान उसे एक शख्स मिल गया। वह लालच देकर बच्ची को अपने साथ बाग में ले गया। उसने गंदी हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब बच्ची चीखी तो उसका मुंह बंद कर दिया। मुजीब ने बच्ची के साथ मनमानी की। फिर उसे रोता हुआ छोड़कर फरार हो गया।

पढि़ए-बीवी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अक्सर बनाती थी संबंध, एक दिन पति ने देखा, और फिर उस दिन दोनों ने मिलकर…

बच्ची अस्त-व्यस्त हालत में घर लौटी। मां ने उससे पूछा तो बच्ची ने आरोपी की हरकतों के बारे में जानकारी दी। पूरी बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के पिता ने सारी घटना अमरिया थानाध्यक्ष को बताई। उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया। मुजीब को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News