
अजब-गजब ।। स्कॉटलैंड की महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। महिला ऑस्ट्रेलिया घूमकर वापस अपने देश स्कॉटलैंड पहुंची। जैसे ही उसने बैग खोला तो उसके जूतों के अंदर एक अजगर बैठा हुआ था। जैसे ही उसने देखा तो उसके होश उड़ गए।
BBC रिपोर्ट के अनुसार, मारिया बोक्सल जब ऑस्ट्रेलिया से छुट्टी मनाकर लौटी तो उसने लगेज में एक सांप देखा। बता दें, अजगर जहरीला नहीं था। उसने मारिया के साथ 14,000 किलोमीटर का सफर तय किया। वो जूतों में छिपा हुआ था।
पढ़िए- पाए हुए रुपए देते हैं ये संकेत, इन्हे जानना आपके लिए है अहम
मारिया ने ऑस्ट्रेलिया से सामान ट्रांसपोर्ट की मदद से बुलवाया था। उन्हें सबसे पहले लगा कि किसी ने उनके सामान में मजाक-मजाक में एक खिलौना रख दिया है। जब उन्होंने बाहर से छूकर देखा तो हिलने जैसा महसूस हो रहा था। वो जूतों में बैठकर आराम कर रहा था। स्कॉटिश सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुअली ऑफ एनीमल की टीम पहुंची और अजगर को बाहर निकाला गया।
फोटो- फाइल
--Advertisement--