अखिलेश यादव विदेश से लौटने के बाद गठबंधन को लेकर बढ़ेगी सियासी हलचल, ये है कार्यक्रम

img

लखनऊ।। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विदेश से लौटते के बाद मिशन 2019 के लिये जुट जायेंगे। बता दें कि अखिलेश यादव लगभग एक पखवाड़े से विदेश पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव और तीनों बच्चे भी हैं। सूत्रों की मानें तो,अखिलेश यादव 9 या 10 जुलाई को विदेश से लखनऊ वापस लौटेंगे। खबर है कि विदेश से लौटते ही अखिलेश लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के साथ गठबंधन को लेकर चल रही कवायद को वह अंतिम रूप देंगे।सूत्रों की मानें तो, अखिलेश यादव पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद का कार्यक्रम दोबारा शुरू करेंगे। हालाँकि विदेश जाने से पहले भी अखिलेश यादव बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम कर रहे थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास के निकट खोलना चाहते हैं होटल, ये होंगी पार्टनर

इसकी शुरुआत कन्नौज के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करके कर चुके हैं। संवाद के अगले चरण में मैनपुरी व फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय लखनऊ बुलाया जायेगा।

UP: बेकाबू हुए बीजेपी के विधायक, बीच सड़क पर पुलिस के बड़े अफसरों के साथ की बदजुबानी

समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता के मुताबिक, ये आने वाले तूफान से पहले की शांति है। अखिलेश यादव के देश मे कदम रखते ही राजनैतिक हलचल तेज हो जायेंगी। सपा अध्यक्ष के सारे कार्यक्रम पहले से ही तय हैं। कई राज्यों मे होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भी तैयारियां तेज हो जायेंगी। इन राज्यों मे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दौरे करेंगे।

Related News