सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास के निकट खोलना चाहते हैं होटल, ये होंगी पार्टनर

img

लखनऊ ।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुत जल्द ताज होटल से बड़ा और आलीशान होटल खोलने की तैयारी में है। इसी मामले में उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण से मंजूरी मांगी।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से SC के आदेश के बाद आलीशान सरकारी बंगला छिन गया था। इसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक गेस्‍ट हाउस में ठहरना पड़ा था। अब अपने पूर्व सरकारी बंगले से चंद कदम दूर ही 1 ए-विक्रमादित्‍य मार्ग पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आलीशान होटल खोलने की परमीशन मांग रहे हैं।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव के इस होटल का नक्‍शा स्‍वीकृत करने के लिए अधिशासी अभियंता मानचित्र सेल ने मुख्‍य वास्‍तु विद नगर निगम, महाप्रबंधक जल कल विभाग, राज्‍य संपत्ति अधिकारी, संपत्ति विभाग उत्‍तर प्रदेश, नजूल अधिकारी, नजूल विभाग LDA और पुलिस महानिदेशक सुरक्षा से एनओसी मांगी है। ये एनओसी 15 दिनों के अंदर LDA को भेजी जानी है। जिसके बाद ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के होटल हिबिस्‍कस हेरिटेज का नक्‍शा पास हो सकेगा। आपको यह भी बता दें कि उनकी पार्टनर डिंपल यादव हो सकती है।

फोटोः फाइल

Related News