अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ी, इन 4 नेताओं ने टिकट के लिए ठोंका दावा, मचा हड़कंप

img

लखनऊ ।। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच गठबंधन होने के बाद झांसी सीट सपा के खाते में आई है। इससे इस सीट पर टिकट के लिए दावेदारों में घमासान मचा हुआ है। सभी दावेदार अपनी-अपनी जुगाड़ में लगे हुए हैं। लेकिन अब देखना ये है कि सपा अध्यक्ष किस पर मेहरबान होते हैं।

ये चार हैं प्रमुख दावेदार

इस लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधऩ होने के कारण नेताओं को जीत की उम्मीद कुछ ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में टिकट के लिए प्रमुख रूप से 4 दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। सभी ने पार्टी हाईकमान से टिकट के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

पढ़िए- चंद्रशेखर रावण के चलते प्रियंका गांधी से नाराज़ हुई मायावती, कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

दावेदार-1

श्याम सुंदर सिंह यादव- पूर्व में दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। वह स्थानीय निकायों में चुने गए जनप्रतिनियों के वोट से होने वाले चुनाव में झांसी- जालौन- ललितपुर क्षेत्र के लिए विधान परिषद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस पर वह लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

दावेदार-2

डा. चंद्रपाल सिंह यादव- मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 2020 में पूरा होने जा रहा है। वह 2004 में भी इस सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। फिर 2014 में चुनाव हारने के बाद पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था। इस बार फिर उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

दावेदार-3

आर पी निरंजन- इनकी पत्नी रमा निरंजन इन दिनों झांसी-ललितपुर-जालौन की संयुक्त विधान परिषद सीट से एमएलसी हैं। वह खुद यहां पॉलीटेक्निक में सर्विस में रहे हैं। पत्नी के विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में आ गए। इस बार वह टिकट के दावेदारों में शामिल हैं।

दावेदार-4

दीपनारायण सिंह यादव- गरौठा विधानसभा क्षेत्र से दो बार MLA रह चुके हैं। वह पहली बार 2007 में MLA चुने गए थे। इसके बाद 2012 में फिर चुने गए। वह लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पत्नी मीरा यादव मध्यप्रदेश के निवाड़ी विधानसभा से MLA रह चुकी हैं।

फोटो- फाइल

Related News