आर्थिक राशिफल : 20 जनवरी 2019 दिन- रविवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 20 जनवरी 2019 दिन- रविवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज चतुर्थ सुख भाव में चन्द्रमा का प्रबल योग बन रहा है। शाम 5 बजे तक कोई खास डील फाईनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। शाम 5 बजकर 30 मिनट पर चन्द्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेगा इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आप किसी रचनात्मक काम को पूरा करने में आपना पूरा दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वहीं करने को मिलेगा। इससे आपको रिलेक्स महसूस होगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

सिंह:

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने व्यस्त पलों में से थोड़ा समय पढ़ने-लिखने के लिए निकाल लें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें।

कन्या:
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। आज नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवार और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें।

वृश्चिक:

आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, अतः प्रयत्नशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा, इससे काम में भा नई जान आएगी।

धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाने से बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में भी हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:
आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में किया गया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ:

आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरते। खान पान में भी लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

Related News