World Cup से पहले विराट कोहली ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा…

img

झारखंड ।। 22 मई 2019 को इंडिया वर्ल्ड कप टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। 15 अप्रैल को बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों की भारतीय वर्ल्ड कप टीम घोषित की थी। जिसमें हमें बहुत बड़े बदलाव देखने को मिले थे इस बार भारतीय टीम में बहुत सारे खतरनाक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज मौजूद है जिससे भारत की जीत की उम्मीदें बहुत बढ़ जाती है।

कल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली से पूछा गया कि World Cup 2019 में भारत की तरफ से खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी का क्या रोल होने वाला है। तब इसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा कि विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी है।

पढ़िए-विजय शंकर ने दिया बड़ा बयान, कहा- मेरा नहीं है इंडिया के इस खिलाड़ी से कोई मुकाबला

महेंद्र सिंह धोनी की वजह से भारतीय टीम इतनी मजबूत है और धोनी की वजह से भारतीय टीम किसी भी परिस्थिति में जीत सकती है और विराट कोहली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग से भारत को World Cup में बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।

विराट कोहली के अलावा रवि शास्त्री ने भी कहा कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वह दोनों को अच्छी तरह से एक दूसरे को समझते हैं और इस वजह से भारतीय टीम को विराट और धोनी से बहुत बड़ा फायदा होता है।

आपको बता दें कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी विश्वकप हो सकता है इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी कभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इस वजह से विराट कोहली World Cup 2019 का खिताब जीतकर महेंद्र सिंह धोनी को विदा कर सकते हैं।

फोटो- फाइल

Related News