भाजपा को लगा बड़ा झटका, ये वरिष्ठ महिला नेता सपा में हुई शामिल

img

उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। ठीक वैसे-वैसे नेताओं का दल बदलना शुरू हो गया है। दरअसल, राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की इस सीनियर महिला नेता ने सपा का दामन थाम लिया है।

आपको बता दें प्रदेश के बिजनौर जिले की BJP नेता प्रभा चौधरी ने भाजपा को लात मारकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। जिन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि प्रभा चौधरी भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश सचिव व प्रधान संघ बिजनौर की पूर्व अध्यक्ष हैं।

पढ़िए- शिवपाल यादव ने बयां किया अपना दर्द, कहा- नेता जी का…

इस दौरान सपा अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी के माध्यम से यूपी के व्यापारियों के साथ भाजपा ने धोखा किया है। अगर नौकरियां समाप्त हो रही है, तो उसका जिम्मेदार कोई और होता है। भाजपा सरकार बताए कि आखिर पेपर लीक कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर वाली सरकार कानून-व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर सकी है।

फोटो- फाइल

Related News