विराट समेत अपने फैंस को डराने की तैयारी में अनुष्का शर्मा, बनाया ये…

img

नई दिल्ली ।। विराट के साथ छुट्टियां मनाकर अनुष्का काम पर वापस मुंबई लौट चुकी हैं। शाहरुख खान के साथ आने वाली फिल्म जीरो की शूटिंग भी अनुष्का ने शुरू कर दी है। तो वहीं अपनी आने वाली Horror फिल्म परी का टीजर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

इस डरावने टीजर को अनुष्का ने रात में शेयर किया और साथ में लिखा ‘स्वीट ड्रीम्स’। फिल्म परी का टीजर रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है। अगर टीजर की बात करें तो फिल्म का नाम सुनकर कोई भी इमेजन नहीं कर सकता कि फिल्म डरावनी होगी।

पढ़िए- ऐश्वर्या राय फिर बनेंगी मां, लेकिन पहले पढ़िए ये खबर

नाम के बिल्कुल उलट अनुष्का इसमें डरावनी लग रही हैं। चेहरे पर लगे कट के निशान और उलझे हुए बाल देखते ही आप भी डर जाएंगे। फिल्म का म्यूजिक आपको डराने में पूरा साथ दे रहा है। टीजर के आखिर में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है।

अनुष्का शर्मा

फिल्म 9 February के बजाए 2 March को रिलीज हो रही है। टीजर में धीरे-धीरे अनुष्का की आंखों में खून उतरता जाता है, गर्दन में कटने के निशान बनते जाते हैं और धीरे-धीरे अनुष्का डरावने लुक में आ जाती हैं। इससे पहले भी अनुष्का एक डरावनी फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

भले ही उस फिल्म में अनुष्का का लुक डरावना नहीं था, लेकिन वह भूत का किरदार निभा रही थीं। फिल्लौरी में उन्होंने एक भूल का किरदार निभाया था। पहले अनुष्का की परी 9 February को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे बदल कर 2 March कर दिया गया है। क्योंकि अय्यारी की रिलीज डेट को बदलकर 9 February कर दिया गया है, ऐसे में परी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

OMG ! ÓñàÓñ¿ÓÑüÓñÀÓÑìÓñòÓñ¥ Óñ©ÓÑç ÓñÂÓñ¥ÓñªÓÑÇ ÓñòÓñ░ ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑüÓñ░ÓÑç Óñ½Óñ©ÓÑç ÓñòÓÑïÓñ╣Óñ▓ÓÑÇ, Óñ½Óñ┐Óñ░ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑÇ Óñ¬ÓñíÓñ╝ Óñ©ÓñòÓññÓÑÇ Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñÂÓñ¥ÓñªÓÑÇ

Related News