चंद्रयान 2- अचानक विक्रम लैंडर को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, क्योंकि अब इस तारीख को…

img

नई दिल्ली ।। हिंदुस्तान के चंद्रयान-2 मिशन के तहत चंद्रमा पर गए विक्रम लैंडर का पता लगाने में अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA भी मदद करेगी। NASA का ऑर्बिटर मंगलवार को चंद्रमा की सतह पर उस जगह के ऊपर से गुजरेगा, जहां लैंडिंग करते समय विक्रम दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

NASA का ऑर्बिटर लैंडिंग साइट की तस्वीरें भी भेज सकता है। इससे विक्रम लैंडर से संपर्क करने में सहायता मिल सकती है। विक्रम लैंडर के बारे में इसरो ने भी काफी कुछ पता लगा लिया है और उससे संपर्क करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि इसरो ने अब तक विक्रम लैंडर की कोई तस्वीर जारी नहीं की है।

पढि़ए-चंद्रयान-2 को लेकर अभी-अभी हुआ सबसे बड़ा खुलासा, चांद पर पहुंचते ही इसलिए टूटा था लैंडर का संपर्क…

उल्लेखनीय है कि विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग की थी, जिसके चलते उसका कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ है। NASA के ऑर्बिटर में लगे हाई रिजॉलूशन कैमरे ने पिछले दिनों अपोलो 11 की लैंडिंग साइट की तस्वीरें भेजी थीं।

ये तस्वीरें काफी स्पष्ट थीं और 40 साल पहले चांद पर मनुष्य की लैंडिंग के फुटप्रिंट्स तक को दर्शा रही थीं। हाल ही में इसी साल क्रैश हुए इजरायली स्पेसक्राफ्ट की तस्वीरें भी NASA के ऑर्बिटर ने जारी की थीं। NASA के ऑर्बिटर के प्रॉजेक्ट साइंटिस्ट नोआह पेत्रो ने कहा NASA का ऑर्बिटर 17 सितंबर यानी मंगलवार को विक्रम की लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजरेगा।

पेत्रो ने कहा NASA की नीति की अनुसार, उसके ऑर्बिटर का डेटा सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध होता है। पेत्रो ने कहा कि हमारा ऑर्बिटर विक्रम लैंडर की साइट से ऊपर से गुजरेगा तो उसकी तस्वीरें जारी करेगा ताकि इसरो को पूरी स्थिति का विश्लेषण करने में मदद मिल सके। इसरो ने मंगलवार को बताया था कि चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है। हालांकि, अब तक विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं हो पाई है।

फोटो- फाइल

Related News