अभीः अभीः लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा एलान, प्रियंका गांधी यहां से लड़ेगी चुनाव

img

नई दिल्ली ।। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अपनी पारपंरिक सीट अमेठी से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

लेकिन रायबरेली की सीट पर UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी लड़ेंगी या फिर प्रियंका गांधी उतर सकती हैं। इस पर कांग्रेस पार्टी ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। हालांकि, शुक्रवार को मीडिया में ऐसी चर्चाएं रहीं कि 2019 के आम चुनाव में प्रियंका इस सीट से मैदान में उतर सकती हैं।

पढि़ए- BJP के खिलाफ अखिलेश-माया ने किया निर्णय, कहा 80 सीटों पर गठबंधन…

आपको बता दें कि UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत के चलते चर्चा चली थी कि वह रायबरेली से नहीं लड़ेंगी। ऐसे में उनकी जगह उनकी बेटी प्रियंका आ सकती हैं लेकिन कांग्रेस के शीर्ष सूत्र की मानें तो इस मुद्दे पर न तो पार्टी के अंदर और न ही परिवार के अंदर कोई चर्चा हुई है।

पढि़ए- पीएम बनने से पहले इमरान खान को लगा झटका, जानिए क्या है मामला

हालांकि, पीएम मोदी के खिलाफ जिस तरह से सामूहिक तौर पर चुनाव लड़ने की बात की जा रही है, उसे देखते हुए सोनिया के न लड़ने की बात व्यवहारिक नहीं लगती। वह आज भी UPA अध्यक्ष हैं और कांग्रेस ही नहीं विपक्ष का सबसे स्वीकार्य चेहरा भी।

फोटोः फाइल

Related News