डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार का गंदा नाला, मचा हड़कंप

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का गंदा नाला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बेल पर बाहर घूम रहे हैं, उन्हें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़े करने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश और समाज के विकास के लिए लगा दिया और भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस उन पर सवाल उठाए या शोभा नहीं देता। राफेल मामले पर प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हमले पर मौर्य ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में डूबे हों, जिनकी सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। जो बेल पर बाहर घूम रहे हैं। ऐसे लोग मोदी जी पर उंगुली उठाएंगे तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

पढ़िए- 2019 का शिवपाल यादव ने कन्नौज से किया आगाज, 5 नए मीडिया पैनलिस्ट भी घोषित

केशव मौर्य ने कहा हमारे मोदी जी दिन रात देश की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। मैं कांग्रेस के साथ साथ सपा और बसपा को भी कहना चाहता हूं कि 2019 के चुनाव में वह लोग आए हैं, जनता उन्हें सबक सिखा देगी।

फोटो- फाइल

Related News