धोनी के संन्यास को लेकर सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान, खुद धोनी भी जानकर हो जाएंगे हैरान

img

उत्तराखंड ।। सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रहे है जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट की दुनिया में अपना खूब नाम रोशन किया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में जब भारत ने विश्व कप जीता था उस समय सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम का हिस्सा थे।

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर कहा है कि धोनी को कब क्रिकेट से संन्यास लेना चाहिए ये फैसला केवल उन पर छोड़ देना चाहिए।

पढ़िए- पतली से मोटी नजर आई अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज, तस्वीरें वायरल

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर अपनी धीमी बल्लेबाजी को लेकर धोनी काफी आलोचनाओं का सामना कर रहे है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि धोनी ने कई मौकों पर भारतीय टीम को विजय भी दिलाई है। सचिन तेंदुलकर ने सीधे शब्दों में महेंद्र सिंह धोनी का सपोर्ट करते हुए कहा है कि धोनी को अच्छी तरह से पता है कि टीम को उनसे क्या उम्मीद है और उन्हें किस वक्त पर क्या करना चाहिए।

तो इस तरह से सचिन तेंदुलकर ने भी कह दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी को रिटायरमेंट कब लेनी चाहिए ये इन पर छोड़ देना चाहिए। इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी धोनी के संन्यास की अटकलों पर विराम लगा चुके है।

फोटो- फाइल

Related News