बीजेपी से पिछड़ों का मोहभंग, 15 से अधिक नेताओं ने पार्टी छोड़ अखिलेश यादव से जोड़ा नाता

img

लखनऊ।। आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी बड़ी शिद्दत के साथ जुट गयी है। हालाँकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं लेकिन उनकी पूरी नजर प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर है। विदेश में रहते हुये भी अखिलेश यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इसी रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी से अन्य दलों के नेताओं को जोड़े जाने का अभियान शुरू हो चुका है जिसमें एक के बाद एक लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में एक साथ कई बड़े भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर पार्टी की सदस्यता ले ली है।

अखिलेश यादव विदेश से लौटने के बाद गठबंधन को लेकर बढ़ेगी सियासी हलचल, ये है कार्यक्रम

अखिलेश यादव ने शुरू की 2019 की तैयारी :
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विजयरथ को लोकसभा चुनावों में रोकने के लिये समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटकर काम कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी-संगठन में सभी को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बीएसपी से गठबंधन के बाद सपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करना भी शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि वर्ष 2019 में सभी क्षेत्रीय दल मिलकर बीजेपी को केंद्र की सत्ता में जाने से रोकने का काम करेंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव का यह भी कहना है कि भाजपा को रोकने के लिये वे बड़ी से बड़ी कुर्बानी भी देने को तैयार हैं।

कई लोगों ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी :
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम (पटेल) ने बीजेपी के जे.पी. मौर्य (कानपुर नगर), श्रवण कुमार मौर्य (गोण्डा), राम निवास मौर्य (सीतापुर), सुधाकर शाक्य (एटा) अनिल मौर्य (कानपुर), चन्द्रशेखर मौर्य (कानपुर) धीरेन्द्र मौर्य (कानपुर), अजीत प्रताप सिंह (कानपुर), विनोद यादव (कानपुर), डाॅ0 शिवनंदन सिंह शाक्य (फर्रूखाबाद), अनूप कुमार शाक्य (एटा) आशीष कुमार मौर्य (गोण्डा) रूप कुमार सिंह (गोण्डा), लवकुश यादव (गोण्डा), रंजीत यादव (सुल्तानपुर), विनेश कुशवाहा (कानपुर), राजेश पाल (गोण्डा), पारस नाथ मौर्य (गोण्डा), अमर सिंह सैनी (अकबरपुर) अशोक मौर्य (गोण्डा), विनय मौर्या (सीतापुर) को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह और प्रमोद मौर्य उपस्थित थे।

Related News