आर्थिक राशिफल : 12 दिसंबर 2018 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 12 दिसंबर 2018 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज का दिन शुभ फलदायक है। कार्यस्थल पर व्यवहार को सरल रखें। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

वृषभ:

व्यापारी वर्ग को आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। शाम के वक्त सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन:
आज छुटपुट लाभ होने की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। किसी भी व्यवसाय को छोटा न समझें, जहां मौका मिले उस अवसर का लाभ उठाएं।

कर्क:
आज आप अपने आप में ही खोए रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र मे मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह:

आज शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र कर सकते हैं। इससे बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुख-चिंताओं को मन से निकाल दें। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें।

कन्या:
आज कार्यक्षेत्र में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से आर्शीवाद मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति में भी क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:
आज पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म दे सकती है, इससे बचें। समस्याओं का समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है।

वृश्चिक:

अधिकारी वर्ग से अच्छी सांठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बन सकती है। निराशा जनक विचारों से बचें।

धनु:
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर:
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, इससे बचने की कोशिश करें। आपके पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के दूसरे प्रहर में अचानक अतिथियों के आगमन से धन खर्च हो सकता है।

कुंभ:
आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। अपने सभी उत्तरदायित्व को पूरा करें। वाहन भूमि खरीदने के लिए समय शुभ है। स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन:
आज किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। कोई खास उपलब्धि प्राप्त होने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, सतर्क रहें।

 

Related News