आर्थिक राशिफल : 19 सितम्बर 2018, दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 19 सितम्बर 2018, दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:
आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है और आपका आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर सहकर्मियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किन्तु आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:
आज का दिन परिजनों संग सुखद माहौल में बीतेगा। सौभाग्य से दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का वातावरण और अधिक खुशियों से भर जाएगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ने के योग हैं। आय और व्यय का संतुलन बनाए रखें।

मिथुन:
पिता के आशीर्वाद से आर्थिक तरक्की की राह बनेगी। आज उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है, प्रयास जारी रखें। आज मिली सफलता भविष्य की आर्थिक प्रगति का रास्ता बनाएगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क:
ग्रहों के परिवर्तन से आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपका आर्थिक स्तर एकाएक मजबूत हो सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

सिंह:
राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी, प्रयास करते रहें। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। सेहत खराब न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। नहीं तो धन खर्च की स्थिति आ सकती है।

कन्या:
आज वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। आत्म संतोष की अनुभूति होगी और यही आत्म संतोष सही निर्णय लेने में मददगार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्थियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।

तुला:
आज आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। यात्रा पर खर्च होने का योग है।

वृश्चिक:
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन-सम्मान और यश-कीर्ति की वृद्धि करा रहा है। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। सैर सपाटे और मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा, जिस पर दिल खोलकर धन खर्च करेंगे।

धनु:
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में आपकी विजय हो सकती है।

मकर:
आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से आपको हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे। वाहन पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ:
राशि स्वामी शनि की मध्यम स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात शारीरिक कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्च की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय से पहले संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन:
आज यात्रा पर धन खर्च होने का योग है। बिजनस में लगातार होती बढ़ोतरी से काफी खुशी होगी। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी शांत होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

Related News