श्रीदेवी के निधन की खबर पर बॉलीवुड व फैंस हैरान, अमिताभ बच्चन ने कहा- न जानें क्यों अजीब सी घबराहट हो रही है

img

मुंबई।। मशहूर अदाकारा और करोड़ों दिलों पर राज करने वाली फिल्म अभिनेत्री श्री देवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन की खबर आग की तरह फैली, जिसने सुना वो स्तब्ध रह गया। सभी के चेहरों से दुःख स्पष्ट झलक दिखाई पड़ रहा था। श्री देवी के निधन से जहाँ हर कोई हैरान है वहीँ पुरे देश में शोक की लहर सी दौड़ गयी है।

www.upkiran.org

निधन की खबर सुनते ही मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर के बाहर हजारों की तादात में भीड़ इकट्ठी हो गयी है। भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने श्री देवी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पढ़िए- पीएम मोदी को लेकर वायरल हो रहे वीडियो पर महानायक अमिताभ बच्चन ने लगाए इस तरह ठहाके

दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी फैमिली वेडिंग में शामिल होने पहुंची थी। उनकी निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान और दुखी है। श्री देवी के फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है।

परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार श्री देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया जाएगा। श्री देवी के निधन पर देश भर से शोक संवेदनाओं भरे सन्देश आने शुरू हो गए हैं।

पढ़िए- Bollywood के इन तीन खान ने मिलकर तबाह किया इस हीरोइन का करियर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट करके निधन पर दुख जताया गया। PMO की ट्वीट में कहा गया है कि, “प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूँ। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूँ। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम उन्हें देख कर बड़े हुए हैं। इस सच को सहन करना हमारे लिए बहुत ही कठिन है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

पढ़िए- VIDEO: शादी के बाद घर आयी दुल्हन ने सुहागरात में दिया बच्चे को जन्म, ससुर बेहोश

वहीँ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि – न जाने क्यों अजीब सी घबराहट हो रही है!!

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है कि – मेरे पास शब्द नहीं हैं। जिन्हें उनसे प्यार था उनके लिए मैं शोक प्रकट करती हूँ।

श्रीदेवी के पड़ोसी जीसी घोष श्री देवी के निधन पर बहुत दुखी हैं उन्होंने कहा कि, “यह बहुत ही दुखद है। भारत और फिल्म इंडस्ट्री को श्रीदेवी के जाने से बहुत बड़ा झटका लगा है।”

करोड़ों दिलों की मल्लिका और मशहूर बॉलिवुड अदाकारा श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ थी जो पिछले वर्ष 2017 में आई थी। इसे रवि उदयवार ने निर्देशित किया था और प्रॉड्यूसर श्रीदेवी के पति बॉनी कपूर थे। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी भूमिका निभाई थी।

पढ़िए- इस एक्ट्रेस ने बिकनी फोटो शेयर कर लोगों को दिया ये संदेश, देखिए तस्वीरें

Óñ©Óñ¬Óñ¥: ÓñÁÓñ░Óñ┐ÓñÀÓÑìÓñá Óñ«ÓÑüÓñ©ÓÑìÓñ▓Óñ┐Óñ« Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓñòÓÑç ÓñÂÓñ╣Óñ░ Óñ¡Óñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ▓ÓñùÓÑç Óñ╣Óñ£Óñ¥Óñ░ÓÑïÓñé Óñ╣ÓÑïÓñ░ÓÑìÓñíÓñ┐ÓñéÓñùÓÑìÓñ© Óñ©ÓÑç Óñ«ÓñÜÓÑÇ ÓñûÓñ▓Óñ¼Óñ▓ÓÑÇ, Óñ¬Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼ÓÑêÓñáÓñò ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé

Related News