राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, शनिदेव को खुश करने के लिये करें ये उपाय

img

राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, शनिदेव को खुश करने के लिये करें ये उपाय, आपका दिन मंगलमय हो !

राशिफल

आज का शुभाशुभ:

शनिवार दि॰ 16.12.17 चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।

आज का विशेष उपाय:

दैनिक खुशहाली हेतु शनि मंदिर में चंदन चढ़ाएं।

आज का महामंत्र:

॥ शं शनैश्चराय सौम्याय नमः ॥ इस शनि मंत्र से जीवन सौम्य बनता है।

मेष:

कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों से मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। गृहक्लेश से भावनाएं आहत होंगी। अधिकारीगण से सावधानी बरतें।

वृष:

माता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।

मिथुन:

फ्रेंड्स से मेलजोल बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों से मानसिक व्यग्रता छाएगी। आत्याधिक भावुकता रहेगी। घर का वातावरण उग्र रहेगा।

कर्क:

परिजनों का सहयोग मिलेगा। मधुर वाणी से कार्य संपन्न होंगे। शाम को सैर-सपाटे के लिए बाहर जाएंगे। सहकर्मी से निकटता बढ़ेगी।

 

यह भी पढ़ें.  कंगाली और गरीबी दूर करना है, तो बस करे ये काम आप होंगे धनवान

सिंह:

कार्यपद्धति में कॉन्फिडेंस रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी मित्र से फोन पर संपर्क होगा।

कन्या:

भावना के प्रवाह में बहेंगे। कन्फ्यूजन से असमंजस की स्थिति रहेगी। परिजनों से मतभेद व झगडे़ होंगे। मानसिक चिंता बढ़ेगी।

तुला:

मन वैचारिक स्तर पर बाधित रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। व्यापार से लाभ के योग हैं। अत्यधिक भावुकता से मन व्यग्र बनेगा।

वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थी में मधुरता रहेगी। वैचारिक अनिश्चितता का वातावरण रहेगा।

धनु:

मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। क्रोध से दूर रहने पर सफल रहेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा।

मकर:

सेहत बिगड़ेगी। नकारात्मक विचार प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी।

कुंभ:

व्यवहार उदासीन बनेगा। वाद-विवाद व अदालती कार्यवाही के योग हैं। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

मीन:

विघ्न से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रहेंगे। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा।

Related News