भारत में 90 रूपए लीटर हुआ पेट्रोल, पाकिस्तान और नेपाल में दाम जानकर बेहोश हो जाएंगे आप

img

इंटरनेशनल डेस्क ।। भारत में आज पेट्रोल और घरेलू वस्तुओं की कीमतों को लेकर राजनीतिक पार्टियों का भारत बंद है। क्या आपको पता है भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में पेट्रोल के दाम भारत से कितने कम है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं।

जानकारी के अनुार, सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 0.23 पैसे बढ़कर 80.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में तो पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। भारत के पड़ोसी मुल्कों में पेट्रोल, डीजल की कीमत जानने से पहले आपका ये जानना जरूरी है कि हमारे यहां पेट्रोल और डीजल के दाम कैसे तय होते है। भारत में पेट्रोल-डीजल की मूल कीमत में उत्पाद शुल्क जोड़ा जाती है।

पढ़िए- भज्जी ने कहा- कुक ही नहीं ये प्लेयर भी खेल रहा है अपना अंतिम टेस्ट

सामान्य पेट्रोल पर ये 19.48 रुपए है वहीं ब्रांडेड पेट्रोल पर 20.66 रुपए उत्पाद शुल्क है। इसी तरह सामान्य डीजल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूला जाती है। ब्रांडेड डीजल पर 17.69 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क है।

पढ़िए- नासा ने मंगल ग्रह की भेजी चौंकाने वाली तस्वीरें, देखिए लाल आसमान और…

पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल 57.83 रुपए का मिल रहा है। आज मुंबई में पेट्रोल का भाव 88.12 रुपए है। इस हिसाब से पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत हिंदुस्तान के मुंबई से 30 रुपए कम है। श्रीलंका में इसकी कीमत 64.12 रुपए लीटर है। नेपाल में एक लीटर पेट्रोल 68.30 रुपए का है। वहीं बांग्लादेश में इसकी कीमत 73.06 रुपए प्रति लीटर है।

फोटो- फाइल

Related News